दरभंगा। सूर्यनमस्कार कार्यक्रम ,”75लाख सूर्यनमस्कार”जो देश में तय है, का ही भाग है।बाल बृद्ध जवान स्त्री पुरुष तथा रा का आ हास्पीटल &कालेज के सभी कर्मचारी,स्थानीय लोग सब मिल,डा दिनेश्वर प्रसाद प्रिन्सिपल-सह निदेशक ,के निर्देशन में करते हैं।

हम सब जानते ही हैं कि सूर्यनमस्कार में सर्वांग शरीर का योग होता है।शरीर के हर अंग को ये प्रभावित करता है।ॠषि मुनि द्वारा ये सिद्ध किया हुआ मानव शरीर के लिए परम उपयोगी आसनों से युक्त ये सूर्यनमस्कार हमें जरुर ही करना चाहिये।इसमें हस्त उतानासन,तारासन,हस्तपादनासन, प्राणामासन, अश्व संचालनासन,पर्वतासन,दंडासन, भुजंगासन,आदिसभी शरीरोपयोगी हैं।इसे करने से स्वांस की बिमारी ठीक होती है।आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में छाती में जाता है।मानसिक शारीरिक,बौद्धिक विकास होता है।सकारात्मकता आता है।तथा हम एक सफल सजग,नागरिक हम बनते हैं।पाचन क्रिया ठीक होता है।ब्लडप्रेसर,डायविटीज, थाइरायड,जोड़ का दर्द,कब्ज आदि हम इससे ठीक करते हैं।आधुनिक समय में ये नितांत जरूरी हो जाता है कि हम स परिवार सूर्य नमस्कार करें।समाजस्वस्थ, स्वावलंबी, सबल,सकारात्म हम यदि चाहतेहैं तो सूर्य नमस्कार हम सब को करना होगा।