( *लैंगिक असमानता विश्व के लिए घातक*) *आज दिनांक 8 मार्च 2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह महाविद्यालय इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कुंवर सिंह महाविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार ने की*। *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक ,कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े सामाजिक आर्थिक राजनीतिक एवं कानूनी सहायता जैसे संवेदनशील भूमिका पर भाषण, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं पर अत्याचार एवं सेना में महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए या नहीं विषयों पर बच्चों ने उत्कृष्ट स्तर पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया*।

प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा दुनिया भर में 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है। महिलाओं को सम्मान देने और समाज में उनके प्रति बुरे रवैया के बदलाव के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। समाज में इस तरह के जागरूकता से महिलाएं सभी क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल कर रहे हैं*।

*कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा पूरे विश्व में लैंगिक समानता आवश्यक है लैंगिक समानता नहीं रहने से समाज में अपराध की घटनाएं काफी बढ़ जाती है। आज यही कारण है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम “एक स्थाई कल के लिए आज सामान्यता”, रखा गया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई क्रांतिकारी योजनाओं के द्वारा लाभ पहुंचाने का काम किए हैं आज यही कारण है समाज के हर वर्ग में महिला सशक्तिकरण के प्रति आकर्षण बढ़ा है*।

*भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि सिखा ने संबोधित करते हुए कहा महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा नमूना यह है कि आज मेरी बेटी भी एयरफोर्स में एयर कमांडर के रूप में सफलता पाई है लेकिन ग्रामीण परिवेश में अभी भी महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है*।
*आइक्यूएसी के कोऑर्डिनेटर डॉ राकेश रंजन सिन्हा लैंगिक असमानता पूरे विश्व के लिए घातक है। इसके लिए जन जागरण की आवश्यकता है राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों से अपील है कि समाज में हो रहे भ्रूण हत्या पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरण करें*।
*इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर मनसा सुलतानिया, डॉक्टर शांभवी डॉ प्राची मारवाहा डॉक्टर विनीत श्रीवास्तव डॉक्टर नवीन कुमार डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ रश्मि शर्मा, डॉक्टर गुंजन कुमारी, डॉक्टर कुमारी सच्ची, ग्रुप लीडर मोहम्मद इकबाल ग्रुप लीडर रोहित कुमार सिंह ग्रुप लीडर पप्पू कुमार ग्रुप लेटर कन्हैया कुमार स्वयंसेवक निधि कुमारी स्वयंसेवक नंदनी कुमारी स्वयंसेवक रीमा कुमारी, आदि उपस्थित थे*।
*निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में मोहम्मद इकबाल प्रथम निधि कुमारी द्वितीय एवं कन्हैया कुमार को तृतीय स्थान मिला*।
*महाविद्यालय के वर्सर डॉ अभिन्न श्रीवास्तव धन्यवाद भाषण देते हुए कहा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का संदेश समाज के लिए बहुत उपयोगी एवं सार्थक है*।
*अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई*।