#MNN@24X7 दरभंगा, 20 सितंबर,खेल विभाग,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में आज लॉन टेनिस ओपेन चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि बिहार के सभी 38 जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता पोलो मैदान के लॉन टेनिस कोर्ट पे किया गया।

प्रतियोगिता सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6:00 बजे तक चली। साथ ही जिसमें सभी आयु वर्ग अंडर- 14,17,19 से 05 बालक एवं 05 बालिका का चयन किया गया है। जो नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिसंबर माह में राँची जाएंगे तथा इसकी जानकारी जिला खेल पदाधिकारी द्वारा दिया गया।

चयनकर्ता के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा कुल चार तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनके द्वारा बेहतर प्रतियोगिता कराई गई।

यह प्रतियोगिता जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल की देख-रेख में किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों और उनके अभिभावक ने लॉन टेनिस कोर्ट की प्रशंसा किया।

जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल द्वारा की गई व्यवस्था की भी तारीफ की।

लॉन टेनिस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लॉन टेनिस कोर्ट बनने के बाद पहली बार कराया गया।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है*:-बालक अंडर 14- अथर्व,अरुदीप,अविनाश राय,बालिका अंडर-14 आसिफा ,भार्गव, शिवांगी, तनिष्का, बालक अंडर-17 अभिषेक, अमन, प्रज्ञान, अनिमेष,बालिका अंडर-17 परी, स्वस्ति, सुहाना, सोनम,बालक अंडर-19 वैभव, हेमंत, समीर लक्ष्य,बालिका अंडर 19-गौरी, अदिति, मीनल।