Breaking News

18 मई को राज्यव्यापी विश्वविद्यालय बंद को सफल बनाने के लिए छात्रों के बीच चला जनसम्पर्क अभियान।

दरभंगा 16 मई 2022 आइसा के राज्य सह सचिव राजू कर्ण ने 18मई को राज्यव्यापी विश्वविद्यालय बंद के तहत मिथिला विश्वविद्यालय बंद को सफल करने के लिए छात्रों के बीच कैंपेन करते हुए कहा कि जिस तरह 1199 ई0 में बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविद्यालय को लूट कर जलाया था ठीक आज उसी तरह बिहार के राज्यपाल विश्वविद्यालय को लूट रहे हैं।

आगे उन्होंने ने कहा कि रिजल्ट प्रकाशित नही होने के कारण यहाँ के बच्चों को दूसरे विश्वविद्यालय में नामाँकन होने से वंचित होना पड़ रहा हैं लेकिन विश्वविद्यालय इसको लेकर कोई चिंतित नही दिख रही हैं ।स्नातक प्रथम खंड,द्वितीय खण्ड तथा स्नातकोत्तर प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित करने व स्थगित परीक्षा की तिथि अभिलम्ब घोषित करने सहित कई मांग को लेकर आइसा के द्वारा 18 मई को राज्यव्यापी विश्वविद्यालय बंद के तहत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को बन्द किया जाएगा।

बन्द की तैयारी को लेकर आइसा राज्य सह सचिव राजू कर्ण के नेतृत्व में शहर के सुंदरपुर लॉज व ग्रुप में पर्चा बाट कर आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई।बन्द में दरभंगा सहित बेगूसराय,समस्तीपुर व मधुबनी के छात्र शामिल होंगे।अभियान के दौरान राहुल ,नीरज ,करण,नागेंद्र, कुंदन,मनीष व गोपाल शामिल थे।