Breaking News

सम्मानजनक रोजगार व सामाजिक न्याय को ख़त्म किए जाने के खिलाफ छात्र-नौजवानों गोलबंद हो-प्रसेनजित कुमार

आजादी-लोकतंत्र-संविधान की हिफाजत के लिए छात्र-नौजवानों एकजुट हो- भूषण मंडल

दरभंगा:23 मार्च 2022

आज शहीदे आजम भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव
के शहादत दिवस के मौके पर आइसा-इनौस के बैनर तले मिर्ज़ापुर जिला कार्यालय से दरभंगा टावर तक छात्र-युवा अधिकार मार्च निकाला गया। दरभंगा टावर स्थित भगत सिंह के मूर्ति पर भाकपा-माले के वरिष्ठ नेताओं के साथ आइसा-आरवाईए से जुड़ें छात्र-नौजवानों ने संयुक्त रूप से माल्यापर्ण किया। वही आइसा-आरवाईए से जुड़ें छात्र-नौजवानों ने आज के दिन को राष्ट्रव्यापी छात्र-युवा अधिकार दिवस के रूप में मनाया।


सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के वरिष्ठ नेता भूषण मंडल ने कहा कि आज जब देश शहीद भगत सिंह-राजगुरू- सुखदेव को याद कर रहा है। वही दूसरी तरफ देश के छात्र-नौजवान बेरोजगारी जैसी समस्या से त्रस्त है। ऐसे में भगत सिंह के क्रांतिकारी विरासत से प्रेरणा लेते हुए सम्मानजनक रोजगार व सामाजिक न्याय को ख़त्म किए जाने के खिलाफ छात्र-नौजवानों को गोलबंद होने की अपील करते है।

सभा को संबोधित करते हुए आइसा के कार्यकारी महासचिव प्रसेनजित कुमार ने कहा कि भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव के शहादत दिवस पर छात्र-युवा संगठन आइसा-आरवाईए ने आज के दिन को राष्ट्रव्यापी छात्र-युवा अधिकार दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है।
वर्तमान समय में फासीवादी ताकतों के द्वारा हमारे आजादी-लोकतंत्र-संविधान पर लगातार हमले बढ़ रहे है। ऐसे में भगत सिंह -राजगुरु- सुखदेव के सपनों का भारत बनाने हेतू आजादी-लोकतंत्र-संविधान की
हिफाजत के लिए छात्र-नौजवान एकजुट हो।
कार्यक्रम को संचालित करते हुए जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान की सरकार देश के सरकारी संशाधनों को बर्बाद करने पर तुली है। अपने मुल्क के संशाधनों- सस्थाओं- सरकारी कंपनियों को बेचना आजादी की भावना के खिलाफ है, देश के छात्र-नौजवानों के अपने मुल्क को बचाने के लिए विरोध के स्वर को तेज़ करना होगा।

कार्यक्रम में भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य भूषण मंडल, भाकपा माले के मिर्ज़ापुर लोकल सचिव रंजन सिंह,आइसा के कार्यकारी महासचिव प्रसेनजित कुमार, आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव,आइसा की जिला उपाध्यक्ष ओणम, सबा रौशनी,आइसा के पूर्व जिला सचिव विशाल मांझी,जगदम्बा प्रसाद,निखिल कुमार, रानी जी समीर वत्स सहित दर्जनो नेता कार्यकर्ता शामिल थे।