Breaking News

#MNN@24X7 शिवसेना, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष झा को उनके यारपुर स्थित निजी आवास पर रात्रि के लगभग 09:30 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।

आशुतोष झा ने इसकी लिखित सूचना गर्दनीबाग थाना को दी है। थानाध्यक्ष, गर्दनीबाग ने लिखित सूचना के आधार पर अनुसंधान की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।