Breaking News

दरभंगा, 02 मार्च 2022 :- जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा आज डीआरसीसी (जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा किये जा रहे कार्य का अवलोकन किया गया। साथ ही वहां उपस्थित आवेदकों से पूछताछ भी की गयी।

       डीआरसीसी परिसर जमे लंबी लंबी घास को देखकर घास की सफाई कराकर उद्यान विभाग से समन्वय स्थापित कर वृक्षारोपण करवाने का निर्देश उन्होंने डीआरसीसी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को दिया। साथ ही परिसर में खाली पड़े होर्डिंग्स को देखकर जिलाधिकारी ने इसे अविलंब अपनी विभागीय योजनाओं का फ्लेक्स लगवाने का निर्देश दिया गया ताकि लोगों में योजनाओं की जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र स्वयं फ्लेक्स लगवाये या जन संपर्क विभाग से समन्वय  स्थापित कर इसे लगवाए।

     जिलाधिकारी के द्वारा आज तारामंडल का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने एक एक निर्माण कार्य का गहनता से निरीक्षण किया। इसके उपरांत निर्माण एजेंसी द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तारामंडल परियोजना की वस्तु स्थिति की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। निर्माण एजेंसी द्वारा बताया गया कि तारामंडल निर्माण कार्य का प्रथम चरण का कार्य जून 2022 तक कर लिया जाएगा।