Breaking News

#MNN24X7 समस्तीपुर, आज शनिवार को समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय की अध्यक्षता में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत “जय भारत सत्याग्रह अभियान” का शुभारम्भ किया गयाl मौके पर केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नुक्कड़ सभा भी आयोजित की गयीl वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर तानाशाही करने और लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया। कहा कि जो भी जनता की आवाज बनने की कोशिश करता है, भाजपा सरकार साम, दाम, दंड, भेद लगाकर उसको दबाने का प्रयास करती है। पिछले दिनों राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद करवाकर भाजपा ने यही किया है। राहुल गांधी जनता के साथ हो रहे अन्याय खिलाफ भाजपा की दमनकारी नीति के विरोध में आवाज उठा रहे थे। कांग्रेस नेताओ ने अडानी मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की भी मांग की।

मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय, आभा ठाकुर, विश्वनाथ सिंह हजारी, रामनारायण शर्मा, परमानन्द मिश्रा, अशोक गुप्ता, युगेश्वर झा, गोपाल शर्मा, मोo जाहिर, रामविलास राय, सूरज राम, उपेन्द्रनाथ तिवारी, अनिल तिवारी, रोहित कुमार साह, रंजीत कुमार रमण आदि मौजूद थेl वही दूसरी ओर समस्तीपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोo फिरोज अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हकीमाबाद में नुक्कड़ सभा कीl

मौके पर ठाकुर मनोज भारद्वाज, बच्चा बाबू गिरी, मोo कलाम, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, मोo जफरुल अंसारी भी मौजूद थेl