#MNN@24X7 समस्तीपुर।मोकामा विधानसभा से उप चुनाव में राजद प्रत्याशी नीलम देवी की शानदार जीत पर आज सोमवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर तथा मिठाई खिला कर बधाई दी।
इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जीत का कारण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कुशल नेतृत्व, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मार्गदर्शन , अनंत सिंह की लोकप्रियता, जनता के बीच उनका लगाव तथा क्षेत्र में किए गए उनके द्वारा कार्यों के कारण नीलम देवी को जीत हासिल हुई है।उन्होंने मोकामा की जनता तथा राजद के सभी पदाधिकारियों को जीत की बधाई के साथ धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि जनता देश में हो रही बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त है और उसके खिलाफ वोटिंग की गई है। वहीं राजद के जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि अनंत सिंह इतने लोकप्रिय है कि यदि यहां मोदी भी आ जाते तो भी अनंत सिंह ही जीतते। कहा कि उप चुनाव में जीत से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। मोकामा की जनता ने पहले ही ” जय अनंत तय अनंत “का नारा दे दिया था। चुनाव प्रक्रिया तो औपचारिकता रह गई थी। विजय उत्सव की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने की।
मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, सरायरंजन प्रखंड अध्यक्ष विष्णु पासवान, प्रखंड महासचिव संदीप सरकार, लाल बिहारी मंडल, दीपक कुमार झा तथा अजित कुमार आदि मौजूद थे।
07 Nov 2022
