Breaking News

परिजन बच्चे को खोजबीन करने में जुट गए लेकिन बच्चे का कही कुछ पता नहीं चला।

#MNN@24X7 मधुबनी जिला के बिस्फी प्रखंड के नवरतन टोल गांव निवासी ओम सहनी उम्र 17 बीते 14 फरवरी को दरभंगा जिला के दुलारपुर टोल मजरहिया गांव से गायब हो गया। जिसके बाद गायब बच्चा के परिजन बच्चे को खोजने के लिए उसके पीछे निकल गए, लेकिन बच्चे का कही कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजन बच्चे की गायब होने की जानकारी दरभंगा सदर थाना को लिखित आवेदन दिया। वही ओम कुमार सहनी पिता बिमल सहनी अलग अलग माध्यम से बच्चे की खोजने के प्रयास कर रहे है।

ओम कुमार सहनी के परिजन ने बताया कि 14 फरवरी को ओम कुमार घर पर यह सरस्वती पूजा देखने की बता कह कर घर से बाहर निकला। जब कुछ समय बीत गया और ओम कुमार सहनी घर वापस नहीं आया तो परिजन चिंतित हो गए और ओम कुमार सहनी को गांव में ही लोगो से पूछताछ करने लगे। लोगो से पूछताछ के दौरान जानाकारी जिस रास्ते की मिली उस रास्ते में खोजने के लिए निकल गए लेकिन बच्चे का कही कुछ पता नहीं चला। गायब बच्चे के परिजन ने यह भी बताया कि बच्चा मानसिक रूप से बीक्षप्त भी है। इसे पहले भी वो घर से बिना किसको बताए निकल गया था,काफी खोजबीन करने के बाद बच्चा एक बार समस्तिपुर के रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस कर्मी को मिली। जीआरपी के द्वारा गायब हुए बच्चे के परिजन को सूचना दिया गया था।