Breaking News

दरभंगा। सर्व कानू-हलवाई समाज की बैठक रविवार के दिन वैभव लक्ष्मी रेस्ट हाउस मिर्जापुर दरभंगा में किया गया। बैठक की शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। वही बैठक को संबोधित करते हुए सर्व कानू-हलवाई समाज के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अवधेश कुमार साह ने कहा कि कानू-हलवाई समाज अपने अतीत से निकले। और हमारे समाज के लोग अपनी ताकत को समझे एवं एकता बने।

उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में जिस जाति की राजनीतिक आधार नहीं है वहीं जाति पिछड़ी व कमजोर है। शिक्षा के साथ सामाजिक दायित्व को भी समझे। इसके लिए अपने समाज के लोगों को सामाजिक हिस्सेदारी निभानी होगी।
जिलास्तरीय इस सम्मेलन पर चर्चा का मुख्य उद्देश्य सभी उपवर्गो को एक मंच पर लाना, समाजिक आर्थिक शैक्षणिक राजनीतिक रूप से ऊपर उठाना, कुटुम्ब एप के माध्यम से समाज के सदस्यों को जोङना एवं उत्थान करना है।

सर्व कानू-हलवाई समाज समिति के संरक्षक डॉ. श्याम प्रसाद गुप्ता ने बैठक में निर्णय लिया कि पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता को जोड़ा जाएगा साथ ही दबे हुए एवं कमजोर वर्गों को उत्थान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि एक प्लेटफार्म पर एक साथ अपनी ताकत दिखाने का मौका भी प्राप्त होगा।

वहीं बैठक में वक्ताओं ने अपना अपना विचार प्रकट किया। वहीं कई विषय पर भी चर्चा किया गया। मौके पर इस बैठक पुर्व संयोजक रंजीत साह, सचिव जयहिंद साह, अनिल आजाद, रामचंद्र साह,रामभरोस साह,संजय साह, दरभंगा महानगर के कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद साह दिलिप साह, मिथिलेश गुप्ता अधिवक्ता , मोहन साह प्रधानाचार्य , निरज गुप्ता, शिवम गुप्ता,विन्देश्वर,रामचन्द्र गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।