ल0ना0 मि0 विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ दरभंगा के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 सूत्री मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर रह कर विरोध प्रकट किया मांग पत्र समर्पित दिनांक 03।01।2022 किया गया है

मांग पत्र निम्न प्रकार है–

1–प्रत्येक महीने के 5 तारीख को वेतन एवं पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
2– सेवानिवृत्त करने वाले कर्मचारियों को उसी दिन सेवांतलाभ का भुगतान किया जाए तथा शेष बचे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया राशि का भुगतान किया जाए।
3–सभी तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को अंतर वेतन की राशि एसीपी एमएसीपी एवं ग्रेड पे 1300 से 1800 की राशि का भुगतान किया जाए।
4– विश्वविद्यालय से महाविद्यालय स्थानांतरित कर्मियों को विश्व विद्यालय पुनःवापस लाया जाए एवं महाविद्यालय के कर्मियों को उनके मूल पद पर वापस भेजा जाए।
5– शेष बचे सभी कर्मियों को नियत तिथि से पदोन्नति दी जाए।
6– शेष बचे अनुकंपा पालयो की नियुक्ति की जाए।
7– कर्मचारियों के लिए आवंटित आवास का मरम्मत कराया जाए एवं नए आवास का निर्माण किया जाए।
8–संविदा कर्मी दैनिक मजदूर एवं आउट सोर्स कर्मियों को अन्य विश्वविद्यालयों के भांति समान काम समान वेतन दिया जाए।
9–सप्तम वेतन के अंतर वेतन की राशि का भुगतान अविलंब किया जाए।
10–सभी शिक्षकेतर कर्मियों की जिनकी सेवा दो वर्ष हो गई है उनकी सेवा की संपुष्टि की जाए।

कल कार्यक्रम के बाद कर्मचारियों को द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आम सभा की बैठक कर जो उसमें निर्णय होगा उसके अनुरूप वृहद आंदोलन की घोषणा की जाएगी। आज विश्वविद्यालय कर्मी जिनका गलत तरीके से मिल्लत कॉलेज दरभंगा में तबादला किया गया था उनकी स्वर्गवास के उपरांत एक शोक सभा कर्मचारी संघ के द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकर यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों के मांग के प्रति संवेदनहीन है जिसके कारण विश्वविद्यालय कर्मचारियों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है वैसे कर्मचारी जिनकी नियुक्ति विश्वविद्यालय के पद पर हुई है उन कर्मचारियों को विश्वविद्यालय से काफी सुदूर महाविद्यालय में भेज दिया गया है जिससे उन कर्मचारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यह एक खेद का विषय है साथ ही पेंशनर समाज के प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन उदासीन रहने के कारण चौथा महीना चल रहा है लेकिन उन लोगों का सभी विश्वविद्यालयों के प्राप्त हुई है और मिथिला विश्वविद्यालय को नहीं हुई है यह खेद का विषय है।

आज के कार्यक्रम में सचिव साकेत कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री भोला पासवान संगठन मंत्री रामसेवक भारती संयुक्त सचिव सुरेंद्र प्रसाद अजय कुमार साह कोषाध्यक्ष अमृत नाथ झा प्रेमचंद प्रसाद सुरेंद्र पासवान अशोक कुमार दास वीरेंद्र प्रसाद सिंह के अलावे अन्य सभी कर्मचारियों के द्वारा सफल बनाया गया। बीमार रहने के बाबजूद भी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद सिंह सक्रिय थे।