Breaking News


दिनांक:04.07.2022 समस्तीपुर सुरभि बुलेटिन-अंक,18 का विमोचन समस्तीपुर मंडल में राजभाषा प्रयोग-प्रसार को गति प्रदान करने के उद्देश्य मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा समस्तीपुर सुरभि बुलेटिन के अंक-18 का विमोचन किया गया। जिसमें मई-2022 तक मंडल में संपन्न विभिन्न गतिविधियों का सचित्र विवरण प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने कहा कि बुलेटिन के नियमित प्रकाशन से राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को गति मिलने के साथ-साथ मंडल में पर हुई महत्वपूर्ण गतिविधियों को सभी क्षेत्रीय रेल मुख्यालयों,मंडलों,उत्पादन इकाईयोंएवं प्रशिक्षण संस्थानों में भेजकर समस्तीपुर मंडल में हो रहे लगातार उपलब्धियों को दर्शाने में मदद मिलती है ।

इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक-। श्री जे.के.सिंह,वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी श्री ओम प्रकाश सिंह,राजभाषा अधिकारी सह सकाधि श्री प्रकाश कुमार सिंह एवं राजभाषा विभाग के कर्मियों की उपस्थिति रही ।