Breaking News


दरभंगा। 27.05.2022 दिवसीय नामांकन समिति में लिये गये निर्णय के अनुसार उपशास्त्री के सत्र 2022-24 के प्रथम वर्ष में और शास्त्री प्रतिष्ठा एवं शास्त्री सामान्य के सत्र 2021-24 के प्रथम खण्ड में सम्बद्ध उपशास्त्री महाविद्यालयों में तथा अंगीभूत एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में ऑनलाईन नामांकन हेतु अधिसूचना ज्ञापांक अ. छा. क. 111/22 दिनांक 3.6.2022 के द्वारा तैयार की गई थी, लेकिन ऑनलाईन नामांकन का पोर्टल बन्द रहने के कारण वह अधिसूचना प्रकाशित नहीं की जा सकी।

ऑनलाईन नामांकन का पोर्टल अभी भी बन्द है। अतः दिनांक 1.7.2022 को पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक ऑनलाइन एडमिशन की व्यवस्था सुचारु ढंग से नहीं हो पाती है तब तक ऑफलाइन की व्यवस्था प्रभावी की जाए।” तदनुसार निम्नलिखित रूप में ऑफलाइन नामांकन की तिथि निर्धारित की जाती है