दिनांक 07.07.2022 कलयुग मे कब क्या हो जाये कहना मुश्किल है। आजकल कुछ घटनाएँ ऐसी भी होतीं हैं जिस पर विश्वास कर पाना नामुमकिन सा लगता है। मगर जब बात खुल कर सामने आती है तो जानना भी पड़ता है और मानना भी पड़ता है। अशोक पेपर मिल थाना कांड सं0-106 / 22 दिनांक 24.06.22 के वादिनी पुजा देवी पति स्व० बेचन महतो जिला-दरभंगा के फर्दब्यान के आधार पर दो अज्ञात के विरूद्ध दिनांक- 23.06. 22 की रात्रि वादिनी के पति बेचन महतो के दूकान में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर देने के आरोप में अंकित हुआ था।
अनुसंधान के कम में तकनिकी रूप से अनुसंधान करते हुये कांड की वादिनी पुजा देवी के मोबाईल नं० का सी०डी०आर० /कैफ प्राप्त कर विशलेषण करने पर पाया गया कि वादिनी के द्वारा एक खास नं पर घटना के पूर्व बातचीत किया गया है। मो० नं०- का सी०डी०आर०/ कैफ प्राप्त कर विशलेषण करने पर ज्ञात हुआ कि काफी दिनों से एवं घटना की रात्रि में भी उस नं पर बातचीत हुई। मो० नं० का कैफ के अवलोकन से पाया गया कि उक्त मोबाईल के धारक सुशील कुमार महतो पे०-सुरेश महतो है। मो० नं० का सी०डी०आर० / कैफ प्राप्त कर विशलेषण करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोबाईल सुशील कुमार महतो पे०- सुरेश महतो के नाम से ही है जिसके संबंध में गहन छानबीन करने पर ज्ञात हुआ कि इसमें एक मो0नं0 का उपयोग मृतक की पत्नी (वादिनी) पुजा देवी द्वारा किया जा रहा है।
दोनों नं का सी०डी०आर० / कैफ के आधार पर वादिनी पुजा देवी पति-स्व० बेचन महतो एवं सुशील कुमार महतो पे०-सुरेश महतो दोनों के घर पर जाकर पूछताछ एवं विधिवत तलाशी नियमों का पालन करते हुये तलाशी के कम में वादिनी के घर से नोकिया का बटन वाला मोबाईल बरामद हुआ तथा सुशील कुमार महतो के पास से विभो कम्पनी का स्कीन टच मोबाईल बरामद हुआ।
तत्पश्चात इस कांड की वादिनी पुजा देवी एवं संदेही सुशील कुमार महतो को थाना लाकर गहन पूछताछ एवं अलग-अलग स्वीकारोक्ति ब्यान लेने पर दोनों द्वारा अपना-अपना अपराध स्वीकार करते हुये बताया गया है कि दोनों एक दूसरे से करीब तीन वर्षों से प्रेम करते है। इसी क्रम में मृतक द्वारा दोनों को आपतिजनक अवस्था में देख लिया गया था जिसके कारण मृतक द्वारा विरोध करते हुये वादिनी पर नजर रखा जा रहा था। इसी के कारण प्रेम के वशीभूत होकर मृतक को रास्ते के हटाने के उद्देश्य से षडयंत्र रचकर घटना की रात्रि वादिनी द्वारा ही सुशील कुमार महतो को बुलाकर चाकु मारकर हत्या करने की बात बतायी गई है।
इस कांड के वादिनी एवं अभियुक्त सुशील कुमार महतो के निशानदेही पर घटनास्थल के सटे चापाकल के बगल घटना में प्रयुक्त चाकु को बरामद किया गया है।