Breaking News


कमतौल थाना कांड संख्या 149/2022 में तत्काल सभी अभियुक्त की गिरफ्तारी हो- नेयाज अहमद

थाना की मनमानी पर रोक लगाते हुए जूठा मुकदमा वापस ले जिला प्रशासन – धर्मेश यादव

दरभंगा 14 जुलाई 2022 कमतौल थाना कांड संख्या 149/2022 के नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने, कमतौल थाना कांड संख्या 148/2022, 150/2022 जूठा मुकदमा वापस लेने, बहादुरपुर थाना कांड संख्या 250/2022 के अभियुक्त को गिरफ्तार करने, महिला थाना कांड संख्या 34/2022 में गैंगरेप के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने, सिमरी थाना कांड संख्या 175/2021 में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने, सर्वेश पासवान हत्याकांड में थाना प्रभारी व नगर विधायक की संलिप्तता की जांच कराने, एससीएसटी कांड संख्या 38/2022 जूठा मुकदमा वापस लेने, एपीएम थाना कांड संख्या 107/ 2022 झूठा मुकदमा वापस लेने सहित अन्य मांग को लेकर गुरुवार को भाकपा(माले) – इंसाफ मंच के द्वारा दरभंगा एसएसपी के समक्ष न्याय मार्च निकाला गया।


मार्च लहेरियासराय क्लब से निकलकर समाहारन्यालय होते हुए लहेरियासराय टावर होते हुए एसएसपी आफिस पर आकर सभा मे तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य सह इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, भाकपा(माले) केवटी प्रखंड सचिव धर्मेश यादव, लक्ष्मण पासवान, इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष अकबर रजा, मनोज राम, शनिचरी देवी, कामेश्वर पासवान, आइसा नेता प्रिंस राज सहित कई लोगो ने किया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि भाजपा-जदयू के शासन काल मे प्रशासन बेहाल हो गया है। थाना व एसएसपी की मनमानी चरम पर है। कमतौल थाना के बरिऑल में मजदूरी मांगने के एवज में एक दलित की हत्या कर दी जाती है लेकिन प्रशासन हत्यारा को पकड़ने के बजाय पीड़ित परिवार पर ही झूठा मुकदमा लाद दिया गया।

वही दूसरी ओर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बदिया टोला में भाजपाई लम्पटों द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया। यहां तक कि अल्पसंख्यकों को गांव से भगा दिया गया लेकिन आज तक वैसे लम्पटों पर कोई करवाई नही हुई। उन्होंने वरीय अधिकारी से मांग किया कि घनश्याम पुर के बदिया तोला में जो हत्या हुई उसमे अपराधी बचे नही और निर्दोष फसे नही इस करवाई को करने की जरूरत है। तथा गांव से विस्थापित अल्पसंख्यकों को गांव में पुनः बसाने की अपील की।

वही इस अवसर पर माले जिला कमिटी सदस्य धर्मेश यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू के राज में अपराधी-लम्पटों का मनोबल सातवे अश्मान पर है। जगह-जगह प्रशासन के संरक्षण में दलित-गरीबो पर हमला कराकर हत्या करवा रही है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी कोई भी कांड का सही से पर्यवेक्षण नही करते है। कमतौल थाना प्रभारी भाजपा विधायक के दबाब में पीड़ित परिवार को न्याय देने के बदले झूठा मुकदमा लाद दिया जाता है।उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि कमतौल थाना कांड संख्या 148/22, 150/22 को वापस लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की है।

सभा मे दिलीप यादव, विपिन पासवान,शंकर राम, पंकज राम, शिबू पासवान, अनुपम कुमारी, काजल कुमारी, फूलों देवी, सुशील राम, रघुनंदन दास, मोहम्मद लाल बाबू, मोहम्मद उबैद, लक्ष्णमं राम, शिव लाल राम, राम प्रसाद राम, राम बली राम, मोती दास, बनारसी देवी सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।