Breaking News


लहेरियासराय 27 जुलाई जिला खेल संघ के कार्यालय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय मे दरभंगा जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष, जिला हॉकी संघ के सचिव और दरभंगा जिला खेल संघ के कोषाध्यक्ष रवि कोहली जी के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण उनकी आत्मा की शांति हेतु एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों ने मृतक के आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गयी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संबेदना व्यक्त किया गया।

इस शोक सभा मे जिला खेल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जावेद अनवर, सचिव श्री जीतेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव प्रदीप गुप्ता, सदस्य चंद्रकांत झा, कबड्डी संघ के सचिव एख़लाक़ूर रहमान पप्पू, श्री देवनन्दन झा सहित विभिन्न खेल के खिलाड़ी उपस्थित हुए।