Breaking News


दरभंगा। आज दिनांक 04/08/2022 को विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के अभद्र आचरण के आरोपी सहायक प्राचार्य डॉ० अखिलेश कुमार को विश्वविद्यालय हिंदी विभाग से पदमुक्त कर ताजपुर कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया विद्यार्थी परिषद लगातार आरोपी अखिलेश के खिलाफ आंदोलनरत थी ऐसे आचरणहीन शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग पर विद्यार्थी परिषद अभी भी कायम है। विद्यार्थी परिषद इस कुक्रृत्य करने वाले शिक्षक को दंडित करने की मांग करती है।

इनका इस प्रकार का आचरण किसी भी महाविद्यालय में शुरू हो सकता है इसलिए उनकी बर्खास्तगी के बाद ही छात्र-छात्राएं सुरक्षित महसूस करेंगे।

विभाग संयोजक सह पूर्व छात्रसंघ महासचिव उत्सव परासर, नगर मंत्री सूरज ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य आशुतोष गौरव, नगर सह मंत्री अमित शुक्ला, जिला एसएफडी संयोजक राघव आचार्य, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आशुतोष कुमार , कौशल झा, अभिषेक कुंदन छात्र रितेश रंजन, दीपक कुमारशिवम मिश्रा सुभाष कुमार साहू,ज्योति कुमारी ,राधा कुमारी आदि ने आज भी विभाग में तालाबंदी किए थे।