सबके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार का प्रबंध करो नारों के साथ आइसा ने सीएम कॉलेज में चलाया सदस्यता अभियान।
नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द करो राष्ट्रीय अभियान के तहत आइसा ने चलाया सदस्यता अभियान।
बिहार की बर्बाद होती शिक्षा व्यवस्था से काफ़ी आक्रोशित है छात्र-छात्राएं, सदस्यता अभियान के जरिए गोलबंद कर होगा बड़ा छात्र आंदोलन।
दरभंगा 2 सितंबर। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) राष्ट्रीय अभियान के तहत सबके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा , सम्मानजनक रोजगार का प्रबंध करो नारों के साथ आइसा ने सीएम कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया।
सीएम कॉलेज में बड़े पैमाने पर छात्र-छात्राएं आइसा से जुड़ रहे है। आगामी दिनों में सदस्यता अभियान के जरिए छात्रों को गोलबंद कर नई शिक्षा 2020 को रद्द कराने, बेहतर शिक्षा और स्थाई रोजगार की मांग को लेकर बड़ा छात्र आंदोलन खड़ा होगा।
नई शिक्षा नीति 2020 के जरिए केंद्र की मोदी सरकार गरीब घरों से आने वाले बच्चों के लिए स्कूल-कॉलेज का गेट बंद कर देना चाहती है। जो आइसा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। वही विवि व कॉलेज की लचर व्यवस्था पर भी छात्र-छात्राएं समस्या रख रहे है। जिसे एकजुट पुनः संगठन को मजबूत कर एक बड़ा जन अण्डोलान की शुरुआत की जाएगी।
सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने आइसा का सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, संदीप कुमार, राजू कर्ण, ओणम कुमारी, सबा रौशनी, साजन कुमार शामिल थे।