दरभंगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले अम्माडीह गाँव के विजेन्द्र सहनी समेत दो लोग को अशोक पेपर मील थाना की पुलिस ने 39 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। विजेन्द्र सहनी के गुट के लोगो को का कहना था कि रामकृपाल सहनी ,विष्णु सहनी, करिया सहनी, बुलबुल सहनी पुलिस के लिए मुखवीर का काम करता है और विजेन्द्र सहनी को पकड़वा दिया जो अभी जेल में है।
इसी आक्रोश में कल रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद विजेन्द्र सहनी के लोगो ने हथियार से हमला कर दिया। जिसमें करिया सहनी और बुलबुल सहनी समेत 8-10 लोगों घायल भी हुए। जिसमें गम्भीर रूप से घायल बुलबुल सहनी और करिया सहनी का इलाज रात से ही DMCH में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह फिर विजेन्द्र के गुट के लोगों ने जब रामकृपाल सहनी के घर पर हमला कर रामकृपाल सहनी को तलवार और भाला से घायल कर दिया तब जाकर रामकृपाल सहनी के तरफ से उनलोगो पर वार किया गया जिसमें पलट सहनी सहित दो लोग घायल हुए जिनका भी इलाज dmch में चल रहा है ।
इसी आपसी वर्चस्व की लड़ाई में 2013 में रामकृपाल सहनी के भाई महेश सहनी की भी हत्या कर दी गयी थी। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक पूरे मामले में दोषी को सजा दे पाती है