#MNN@24X7 दरभंगा, 20 अक्टूबर। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में विकास आयुक्त, बिहार-सह-समग्र शिक्षा अभियान कार्यक्रम राज्य करणी के अध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट क्विज़ प्रतियोगिता, 2022 का आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट क्विज़ प्रतियोगिता, 2022 का आयोजन दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ऑडिटोरियम या लहेरियासराय के प्रेक्षागृह में 03 और 04 नवम्बर को आयोजन किया जाना है, इसकी तैयारी के संबंध में आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें समिति के साथ-साथ जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षक प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उक्त आयोजन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधियों को अपना सहयोग प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया है।
उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के वर्ग 06 से 12 तक के बच्चों के लिए इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन सरकारी एवं निजी स्कूल के लिए पहली बार किया जा रहा है, जिससे यहाँ के मेधावी छात्र/छात्राओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी श्रेणियों के प्रतिभागी यथा – गणमान्य व्यक्ति या आम जनता के लिए 03 श्रेणी में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस,जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय, वरीय उप समाहर्ता गौरव शंकर, टोनी कुमारी एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। वही रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट क्विज़ प्रतियोगिता 2022 की ओर से आयोजनकर्ता विशाल गौरव,अनिल कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, संयोजक जितेंद्र सिंह एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।