
#MNN@24X7 बगही, पश्चिम चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के 28वें दिन की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर ने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ चलना शुरू किया। आज 20 किमी की पदयात्रा के दौरान प्रशांत 11 गांवों में जाएंगे और लोगों से जन सुराज की सोच पर चर्चा करेंगे।

पदयात्रा आज बगही बसवरिया, सबेया, देउरवा और तेलपुर पंचायत से होकर गुज़रेगी। लौरिया प्रखंड में आज पदयात्रा का तीसरा दिन है।
https://youtu.be/KawPfmZQrgw

29 Oct 2022