#MNN@24X7 दरभंगा। भाषा,संस्कृति,परंपरा संरक्षण, महिलाओं में हुनर तलाशने एवं सामाजिक दायित्वों का पालन करने हेतु 2018में स्थापित कर्ण गोष्ठी महिला समूह के दरभंगा इकाई ने अपना चौथा स्थापना दिवस मनाया।
समूह की महासचिव डॉ रेखा दास ने समूह के 46 इकाइयों के 12000 महिलाओं को फेसबुक लाइव के माध्यम से संबोधित किया।
दरभंगा इकाई के सदस्याओं के बीच संबोधन में उन्होंने समूह सफल चार साल बीतने पर संस्थापिका सुनिता दास समेत सभी सदस्यों एवं अधिकारियों को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई दी एवं साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
महासचिव ने सभी को अपने उद्देश्यों के प्रति सचेत करते हुए उद्देश्य पूर्ति के मार्गों पर चर्चा की।
विगत चार वर्षों में संस्था ने अनेकों सामाजिक कार्य किए जिनमें बाढ़ पीड़ित सहायता,अनाथाश्रम,वृद्धाश्रम, ब्लाइंड स्कूल में सहायता,रक्तदान शिविर,वस्त्र वितरण,कंबल वितरण, कोरोना काल में मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता,भंडारा लगाना,निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण, ऑन लाइन मधुबनी पेंटिंग कक्षा, जरूरतमंदों को सिलाई मशीन प्रदान,वृक्षारोपण,कैंसर पीड़ित की सहायता आदि मुख्य हैं ।
इस कार्यक्रम का संचालन समूह की मॉडरेटर क्षेत्रीय अध्यक्ष गीता कुमारी एवं नेहा रानी ने किया।
मुख्य अतिथि श्री शरद कुमार झा (काउंसलर St Peter Buckinghamshire UK), श्रीमती माला झा(global excutive head भारत FM अमेरिका) एवं श्री राजेश झा जी ने भी समूह को संबोधित किया।