#MNN@24X7 दरभंगा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार दास के नेतृत्व में दरभंगा नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमे नवंबर महीना में एमएसयू के द्वारा होने वाले विजन 2040 दरभंगा कार्यक्रम पर चर्चा परिचर्चा करते हुए हैं नगर इकाई का गठन किया गया।
जिसमे सर्वसम्मति से नगर सचिव के रूप में एमएसयू के क्रन्तिकारी सेनानी अविनाश कुमार सहनी को नियुक्ति दिया गया है। नगर उपाध्यक्ष के पद पर प्रिंस ठाकुर को नियुक्ति सौंम्पा गया जबकि नगर कोषाध्यक्ष अमित कुमार पासवान को बनाया गया है। प्रवक्ता के रूप में वीरू कुमार को नियुक्ति सौंम्पा गया हैं जबकि मीडिया प्रभारी सह सहायक प्रवक्ता के रूप के सुमित कुमार दास को नियुक्ति सौंपा गया है।
सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में राजीव राम, मोनू कुमार, कमरुल हसन औऱ सोनू कुमार को नियुक्ति दिया गया है। दरभंगा जोन प्रभारी के रूप में अमित काँस्यकर औऱ जीतेन्द्र चौपाल को नियुक्ति दिया गया है। जबकि लहेरियासराय जोन प्रभारी का प्रभार विशाल कबीर औऱ विनय पासवान को सौंपा गया है। नगर के अभिभावक के रूप में राजेश कुमार साह को चुना गया हैं। वही कृष्णा कुमार को नगर सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरा दरभंगा जल जमाव, जाम, गंदगी से लिपटा हुआ है। हर वार्ड मोहल्ले में गंदगी जलजमाव आम समस्या बनकर रह गया है। पोखरों का अतिक्रमण किया जा रहा। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिसको देखते हुए आज नगर टीम का विस्तार किया गया है।
जल्द ही संगठन इन मुद्दों को लेकर दरभंगा नगर में संघर्ष करता हुआ नजर आएगा। इस बैठक को एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना पूर्व राष्ट्रीय महासचिव गोपाल चौधरी जिला परिषद सदस्य अमित कुमार ठाकुर ने संबोधित किया।