अमीरों का 72 हजार से कम और गरीबों का 72 हजार से अधिक का आय प्रमाण-पत्र क्यों?- माले।

#MNN@24X7 ताजपुर/समस्तीपुर, भाकपा माले ने अपने हक दो-वादा निभाओ अभियान के तहत शुक्रवार को मोतीपुर ब्रह्मस्थान पर जनसंवाद का आयोजन किया।

जनसंवाद में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर गरीबों की योजनाओं में लूट-भ्रष्टाचार का मामला उठाया। ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन पर आरोप लगाया कि दलाल-विचौलिया के माध्यम से अमीरों का 72 हजार से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाया जाता है जबकि वास्तविक गरीबों का 72 हजार से उपर का आय प्रमाण-पत्र बनाया जाता है। यह अन्याय है और इस अन्याय के खिलाफ भाकपा माले 22 अगस्त को अस्पताल चौक से जुलूस निकालकर अंचल-प्रखंड पर प्रदर्शन करेगी। उक्त बातें जनसंवाद को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा।

(घर, आफिस, स्कूल, कालेज, क्लिनिक, अस्पताल हो या फिर होटल, रेस्टोरेंट सबसे सुरक्षित और सुगंधित सफाई बस रियल फिनाइल जेब्रा ब्रांड के साथ।
सबसे सस्ता सबसे सुरक्षित। संपर्क करें मोबाइल संख्या +919031310685)

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता ललन दास ने की। ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, रत्नेश सहनी। जीरबा देवी, अशोक दास, नीलम देवी, नरेश दास, अर्चना देवी, सोनी कुमारी आदि ने जनसंवाद में अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि ताजपुर समस्या के मकड़जाल में फंसा पड़ा है। जन संघर्ष से ही ताजपुर को विकास की पटरी पर लाया जा सकता है। जनसंघर्ष भाकपा माले के नेतृत्व में चल रहा है। ताजपुर वासी भाकपा-माले एवं संघर्ष को मजबूत बनाएं।