Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, 26 को ऑनलाइन शिलान्यास एवम् 28 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिवनगर घाट, अलीनगर में करेंगे जनता को संबोधित। आगामी दोनो कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के अध्यक्षता में आहूत हुए बैठक में प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी शिवेश राम, पूर्व मंत्री बिहार सरकार राणा रणधीर सिंह दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, नगर विधायक संजय सरावगी, विधानपार्षद हरि सहनी, केवटी के विधायक डॉक्टर मुरारी मोहन झा ने कार्यक्रम की तैयारी पर विस्तृत जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि दरभंगा की जनता पूरे उत्साह के साथ, ऊर्जा के साथ स्पष्ट रूप से कह रही है की तीसरी बार मोदी सरकार। यह कार्यक्रम दरभंगा के धरती पर ऐतिहासिक होगा। बैठक को संबोधित करते हुए दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। देश में भाजपा ही एकमात्र कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जहां सभी कार्यकर्ता का पार्टी पर समान अधिकार है और पार्टी का छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी पार्टी के शीर्ष पद पर जा सकता है।

सांसद ने कहा कि आगामी 26 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों से दरभंगा शहर स्थित पंडासराय रेलवे गुमती, चट्टी रेलवे गुमती, दिल्ली मोड़ रेलवे गुमती, बेला मोड़ एवं कंगवा रेलवे गुमती पर स्वीकृत सभी बहुप्रतीक्षित आरओबी के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लहेरियासराय रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास होना सुनिश्चित है। इसको लेकर सभी जगहों पर कार्यक्रम स्थल चिन्हित कर तैयारी शुरू की जा चुकी है। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता से अधिक अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने और आम जनता के बीच प्रचार प्रसार करने का आग्रह किए।

सांसद ने कहा कि 28 फरवरी को देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का दरभंगा में एक भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। यह कार्यक्रम दरभंगा संसदीय क्षेत्र के अलीनगर विधानसभा अंतर्गत शिवनगर घाट में होना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ता से इस रैली को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का अपील किए। उन्होंने इस कार्यक्रम में बूथस्तर तक कार्यकर्ता और लोग शामिल हो इसको लेकर एक कार्ययोजना बनाकर अमल करने का सलाह दिए।

सांसद ने कहा कि यह कार्यक्रम सफलता का एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब मात्र कुछ ही दिन बचा हुआ है। ऐसे में पार्टी के सभी कार्यकर्ता अब एक्टिव मोड में आकर पार्टी द्वारा तैयार किए जा रहे योजना पर अमल करें। उन्होंने कहा कि भाजपा इस पार 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता जनार्दन की आशीर्वाद से लगातार तीसरी बार देश के प्रधानसेवक बनेंगे।

पूर्वमंत्री बिहार सरकार राणा रणधीर सिंह ने कहा की बूथ और मंडल हमारी शक्ति के स्तंभ है जो सरकार को हर नागरिक के दरवाजे तक ले जाते है। वही कार्यकर्ता का कर्तव्य है की इस कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने के लिए उनके संपर्क कर ले चले। प्रदेश महामंत्री ने कहा की आज से हमारे सोशल मीडिया कार्यकर्ता अपने मध्यम से प्रचार कर जानकारी एवम् ज्यादा से ज्यादा उपस्तिथि सुनिश्चित करें

नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा की नरेंद्र मोदी विकास भी, विरासत भी के मंत्र को आत्मसात करते हुए चल रहे हैं। आज एक ओर हमारे तीर्थों का विकास हो रहा है, तो दूसरी ओर शहरों में हाइटेक इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है।मोदी जी ने देश की जनता के साथ एक प्रमाणिक, भावनात्मक और आत्मीय संबंध जोड़ा है एवम् भाजपा ने जनकल्याण विकास और सुशासन के प्रति जो प्रतबद्धता रखी है उसने भाजपा को जनता के बीच लोक लाडली पार्टी के रूप में स्थापित किया है। प्रधानमंत्री के ऑनलाइन शिलान्यास में अधिक से अधिक संख्या भाग लेने की अपील की।

विधान पार्षद हरि सहनी ने कहा की यह एक ऐतिहासिक क्षण है जब स्वप्न साकार हो रहे है और करोड़ों मन में अपार उत्साह की तरंगे हिलोरे ले रही है इस गरिमामई क्षण में आप सभी की उपस्तिथि हो। केवटी के विधायक डॉक्टर मुरारी मोहन झा ने कहा की भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीतिवमे है। उनका भरोसा भाजपा में है। इस कार्यक्रम आपके स्नेह पर निर्भर है आप की उपस्तिथि मोदी जी के हाथ को मजबूती प्रदान करेंगे।

राजनाथ सिंह के कार्यक्रम प्रभारी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह को बनाया गया। मंच संचालन सुजीत मल्लिक द्वारा किया गया। उपस्थित इस प्रकार अमरनाथ गामी, अभय झा, विजय चौधरी, अंकुर गुप्ता, आदित्य नारायण मन्ना, संजीव शाह, राजेश रंजन, अशोक नायक, रजनीश झा, राजू तिवारी, गौरी पासवान, भरत सहनी, कन्हाई पासवान, मनीष जयसवाल, अंजनी सहनी, सपना भारती, संजय महतो, अवधेश झा, राहुल झा, पप्पू गुप्ता, अशोक अमर आदि।