दरभंगा।ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ दरभंगा के द्वारा श्रमिक नेता अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली के संस्थापक प्रथम अध्यक्ष माननीय जार्ज फर्नांडिस साहब की जयंती मनाई गई।
इस जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ दरभंगा के अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह ने किया। आज के कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों में प्रदेश अध्यक्ष शंकर यादव, प्रदेश महासचिव राघवेंद्र कुमार, संगठन मंत्री डा0 रविन्द्र कुमार मिश्र, मनोज कुमार राम सचिव, अमृत नाथ झा रामसेवक भारती, अशोक कुमार अरविंद,डा0 अमरनाथ शर्मा, रघुनंदन लाल कर्ण, रायबहादुर भगत, शिवनारायण राय, रामसेवक दास के अलावे सैकड़ों कर्मचारी भाग लिए।
03 Jun 2022
