दरभंगा। कल दिनांक 03.06.2022 को विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी संघ /महासंघ के बीच – दिनांक – 26.05.2022 से कर्मचारियों द्वारा, कुलसचिव द्वारा एक कर्मचारी श्री नवल किशोर झा -के साथ किये गये कथित दुर्व्यवहार के विरोध में चलाये जा रहे कार्य बहिष्कार आन्दोलन को खत्म करने कि दिशा में जो वार्ता हुई । इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पदाधिकारी उपस्थित हुए।
कामेश्वर सिंह संस्कृत दरभंगा के कर्मचारी संघ व विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच जो वार्ता हुई उसमें यह निर्णय हुआ कि नवल किशोर झा पर किए गए दंडात्मक कार्रवाई तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।
कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया। आपके साथ कोई भी कार्यवाही नहीं की जाएगी एवं आपका सुरक्षा का पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की है।जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी देते हुए सुनिल कुमार सिंह, सचिव, केएसडीएसयू ने बताया। इस बीच कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी और किसी भी प्रकार का आर्थिक दंड नहीं दिया जाएगा। उच्च स्तरीय समिति का जो निर्णय होगा वह सभी पर लागू होगा।