अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय महारानी रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, मोहनपुर दरभंगा एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय कामेश्वर नगर में योगाभ्यास एवं प्रभात फेरी कराया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. दिनेश्वर प्रसाद ने दीप प्रज्वलन करके किया । आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा दिए गए दिशा- निर्देश अनुसार योगाभ्यास कराया गया। इसमें कुल 200 लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं एन. सी. सी दरभंगा के छात्रों ने भी भाग लिया।
सूक्ष्म व्यायाम एवं आसन का अभ्यास डॉ दिनेश राम के द्वारा एवं प्राणायाम का अभ्यास डॉ दिनेश कुमार के द्वारा किया गया। कठिन आसनों का प्रदर्शन सर्बजीत कुमार के द्वारा किया गया। योगा अभ्यास के उपरांत प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी की शुभारंभ शंखनाद के साथ किया गया । प्रभात फेरी में बढ़-चढ़कर लोगों ने भाग लिया। इसमें महर्षि पतंजलि के साथ-साथ योगा अभ्यास करते हुए अनेक झांकियां निकाली गई। जो कि इस प्रभात फेरी की केंद्र बिंदु रही। करें योग रहें निरोग का नारा लगाया गया। प्रभात फेरी आयुर्वेदिक अस्पताल कामेश्वर नगर से शुरू होकर मिर्जापुर चौक , श्यामा माई मंदिर के कैंपस से होकर वापस आया।
दरभंगा शहर के लोकप्रिय विधायक श्री गोपाल जी ठाकुर ने भी इस प्रभात फेरी ने भाग लिया। उन्होंने मिथिला वासियों को योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति का योग एक अभिन्न अंग है। योगाभ्यास से हम नाना प्रकार के रोगों से मुक्त हो जाते हैं। अपराहन काल 2:00 बजे से उदर एवं श्वास रोग में योग एवं आयुर्वेद की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी की गई।
प्राचार्य प्रो. दिनेश्वर प्रसाद ने बताया कि मंडूकासन, धनुरासन, कुर्मासन आदि के नियमित अभ्यास से पेट संबंधी रोग नहीं होते। डॉ शंभू कुमार ने बताया की नियमित प्राणायाम के अभ्यास से हम दीर्घायु को प्राप्त होते हैं। डॉ दिनेश राम ने ध्यान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ मुकेश कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग का नियमित अभ्यास से हम आरोग्य जीवन को जीते हैं।
डॉ दिनेश कुमार ने प्राणायाम का स्वास्थ्य पर प्रभाव का वर्णन करते हुए यह कहा कि शीतली प्राणायाम के अभ्यास से पित्त का शमन होता है और हमारा शरीर कांतिमय हो जाता है। प्रदर्शनी एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन , बेंगलुरु के सुप्रसिद्ध गायक रोहित श्रीधर जी द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत किया गया। भजन संध्या एवं नुक्कड़ नाटक का आनंद स्थानीय लोगों ने खूब उठाया। संस्था के विकास में अपना योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्राचार्य के द्वारा सम्मानित किया गया।
डॉ दिनेश कुमार को मीडिया प्रभारी के रूप में संस्था एवं आयुर्वेद को सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से विकास हेतु उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए ” महारानी रमेश्वरी गौरव सम्मान ” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोहनपुर ग्राम के उप प्रधान रंजीत कुमार कुमारी अर्चना, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार, अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।
21 Jun 2022
