Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा क़ृषि विज्ञानं केंद्र जाले पर वरीय वैज्ञानिक रवं प्रमुख डॉ. दिव्यांशु शेखर के निर्देशन में मात्स्यकी वैज्ञानिक डॉ पवन कुमार शर्मा द्वारा अलंकारी मछलियो में उप्रेरित प्रजनन विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ।

प्रशिक्षण का आयोजन ग्रामीण युवक एवं युवतियों के लिए किया गया जिसमे उनको प्रजनक मछलियो के चयन, पालन एवं उप्रेरित प्रजनान कि विधियों कि जानकारी दी गई।

आगामी चार दिनों में इन प्रशिक्षुओ को प्रायोगिक कक्षाओं के माध्यम से उप्रेरित प्रजनान कि जानकारी दी जाएगी।

डॉ. शर्मा ने बताया कि इस विधि से प्रजनान के गुर सिखने के बाद युवा एवं भूमिहीन किसान भी बहुत ही काम लागत में अपना व्यवसाय शुरू करने में सक्षम होगा जिससे उनकी आय वृद्धि भी संभव है

डॉ. शर्मा ने बताया कि अलंकारी मछलीयों में विभिन्न प्रकार कि मछलिया पायी जाती है जिनकी मूल्य 10 रूपये से लेकर लाखो में होता है एस लिहाज़ से यह प्रशिक्षण मत्स्य पालको एवं व्यवसाइयो के लिए रोजगार के नये आयाम स्थापित करने में एक मत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

साथ ही डॉ शर्मा ने बताया कि इन मछलीयों में अलग अलग ब्रीडिंग पैटर्न होता है जैसे कुछ मछलिया सीधे बच्चे देती है जबकि कुछ अंडा देती है जिनकी देखभाल एवं प्रजन्न तकनीकी कि विस्तृत जानकारी आगामी चार दिनों में दी जाएगी।