Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा क़ृषि विज्ञानं केंद्र जाले पर वरीय वैज्ञानिक रवं प्रमुख डॉ.दिव्यांशु शेखर के निर्देशन में मात्स्यकी वैज्ञानिक डॉ पवन कुमार शर्मा द्वारा अलंकारी मछलियो में उप्रेरित प्रजनन विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

प्रशिक्षण का आयोजन ग्रामीण युवक एवं युवतियों के लिए किया गया जिसमे उनको अलंकारी प्रजनक मछलियो के चयन, पालन एवं उप्रेरित प्रजनान कि विधियों कि जानकारी दी गई।

इन प्रशिक्षुओ को प्रायोगिक कक्षाओं के माध्यम से उप्रेरित प्रजनान कि जानकारी दी गई जिसमे प्रजनान के दौरान एक्वरियम प्रबंधन एकम ब्रीडिंग ट्रैप बनाना सिखाया।

डॉ.शर्मा ने बताया कि इस विधि से प्रजनान के गुर सिखने के बाद युवा एवं भूमिहीन किसान भी बहुत ही काम लागत में अपना व्यवसाय शुरू करने में सक्षम होगा जिससे उनकी आय वृद्धि भी संभव है

डॉ.शर्मा ने बताया कि अलंकारी मछलीयों में विभिन्न प्रकार कि मछलिया पायी जाती है जिनकी मूल्य 10 रूपये से लेकर लाखो में होता है एस लिहाज़ से यह प्रशिक्षण मत्स्य पालको एवं व्यवसाइयो के लिए रोजगार के नये आयाम स्थापित करने में एक मत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

साथ ही डॉ शर्मा ने बताया कि इन मछलीयों में अलग अलग ब्रीडिंग पैटर्न होता है जैसे कुछ मछलिया सीधे बच्चे देती है जिनमे गप्पी, प्लेटी, सवर्ड टेल मोली आदि प्रमुख है जबकि कुछ अंडा देती है जिनमे डिस्कस, गोल्ड फिश,, ज़ेबरा, दानि आदि प्रमुख है। प्रशिक्षण के दौरान इनकी देखभाल एवं प्रजन्न तकनीकी कि विस्तृत जानकारी दी गई।

डॉ.शर्मा ने बताया कि किसान बंधु प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के माध्यम से अपने व्यवसाय के लिए सहायता प्राप्त कर सकते है।