#MNN24X7 दरभंगा। शहर के लहेरियासराय स्थित वैष्णवी मेडिसिटी हॉस्पिटल में एक बार फिर उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा का उदाहरण सामने आया है। अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अपराजिता रस्तोगी ने देर रात पहुंचे एक गंभीर आपातकालीन मरीज का सफलतापूर्वक इलाज कर उसकी जान बचा ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मरीज को पहले दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण परिजनों ने उसे रात करीब 11 बजे वैष्णवी मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मरीज की हालत काफी नाजुक थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. अपराजिता रस्तोगी ने बिना समय गंवाए तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। उनकी तत्परता, कुशलता और अनुभव के कारण जटिल स्थिति को भी सफलतापूर्वक संभाल लिया गया और मरीज की जान बचा ली गई।

बताया जाता है कि डॉ. रस्तोगी इससे पहले भी कई जटिल मामलों में सफल ऑपरेशन कर चुकी हैं और क्षेत्र में अपनी बेहतर चिकित्सा सेवा, अनुभव और समर्पण के लिए जानी जाती हैं।

इलाज के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए अस्पताल से अपने घर लौटी, जिससे उसके परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल की बेहतर व्यवस्था और डॉक्टर की सेवा भावना की सराहना की है।