#MNN24X7 दरभंगा, 20 मार्च – दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त महोदय हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

आज आयोजित जनसुनवाई में आयुक्त महोदय द्वारा कई आवेदनों पर सुनवाई की गई।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,अतिक्रमण से संबंधित मामले तथा अन्य जनसमस्याएँ शामिल।

आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शीघ्र एवं विधिसम्मत निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुनवाई के क्रम में क्षेत्रीय विकास अधिकारी आकाश ऐश्वर्य उपस्थित थे।