10000 का प्रलोभन देकर महिलाओं का वोट खरीदना चाहती हैं नीतीश सरकार:-वृंदा करात।

##MNN24X7 हायाघाट-दरभंगा/03 नवंबर,आज हायाघाट विधानसभा से महागठबंधन समर्थित सीपीआईएम प्रत्याशी श्याम भारती के समर्थन में बालुआहा में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य मोहम्मद सलीम ने कहा कि देश के अंदर भाजपा की सरकार से जनता त्रस्त है। बिहार के अंदर डबल इंजन की सरकार ने भी 20 वर्षों में लोगों को छला है। बिहार को मजदूर जोन बनाकर छोड़ दिया गया हैं। वर्तमान सरकार को बिहार के जनता के असल मुद्दों से कोई मतलब नहीं है। सिर्फ हिंदू-मुस्लिम आगरा-पिछड़ा करके लोगों को आपस में लड़ा कर वोट लेना चाहती है। मगर यहां की जो असल मुद्दे हैं उसे सरकार को कोई मतलब नहीं है। जहां लोगो को बास की जमीन नहीं है। वही यह सरकार ₹1/ एकड़ में अदानी को जमीन दे रही है। हमें एकजुट होकर बिहार से भाजपा की सरकार को हटाना होगा। तभी हमारा बिहार बचेगा और जब हम बिहार से भाजपा एनडीए की सरकार को हटा देंगे तो देश से भी मोदी की सत्ता हट जाएगी और देश दोबारा फिर एक बार आजाद होगा। जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो यहां के लोगों की दिन अच्छे होंगे लोग खुशहाली से रह पाएंगे। उनके लिए यही उद्योग धंधे लगाकर रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। लोगों का पलायन रुकेगा और एक मजबूत बिहार बनेगा।

भच्छी में मणिकांत यादव कांप्लेक्स के प्रांगण में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए वृंदा करात ने कही के इस सरकार में महिलाओं को सबसे ज्यादा छला गया है। नीतीश सरकार बिहार में महिलाओं को ₹10000 घूस देकर उसका वोट खरीदना चाहती है। लेकिन उन्हें पता नहीं है कि बिहार की माताएं बहने इस सरकार में बहुत दर्द झेल रही है और उनका घर का बेटा, पति प्रदेश चंद पैसा कमाने के लिए जाते हैं तो उन्हें जो पीड़ा झेलना पड़ता है इसका बदला महिला इस बार महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट करेगी। महागठबंधन से हायाघाट में इस बार बहुत ही कर्मठ जुझारू व संघर्षील प्रत्याशी मैदान में है जो हमेशा महिलाओं के सवाल को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। आशा, आंगनबाड़ी सेविका के आंदोलन का भी ये कई बार नेतृत्व किए हैं। हम सभी माता बहनों का कर्तव्य है कि श्याम भारती को भारी मतों से विजय बनाकर सदन के अंदर भेजने का काम करें।

भाजपा मनुवाद को स्थापित कर महिलाओं को प्रताड़ित करना चाहती है। जिसे हम हरगिज नहीं होने देंगे। भाजपा को सत्ता से बाहर कर हम महिला अपने हक को प्राप्त करेंगे। इसीलिए यह चुनाव में हम आधी आबादी को भी सजग रहना होगा। वही इस महिला विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ आम महिलाओं को लामबंद कर महागठबंधन के पक्ष में वोट करवाना होगा।