#MNN@24X7 दरभंगा आज दिनांक 02.03.2025 को ग्रामीण पुलिस, अधीक्षक दरभंगा द्वारा नेहरा थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष नेहरा एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में निम्न पंजीयों क्रमशः :- आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, दागी पंजी, महिला हेल्प डेस्क,अपराध पंजी, चौकीदार परेड, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों का निरीक्षण किया गया।
FIR /थाना दैनिकी/ आरोप पत्र पंजी संधारित करने हेतु दिशा निर्देश ।
आगामी होली पर्व को लेकर विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने हेतु दिशा निर्देश।
लबित कांडों का साक्ष्यानुसार त्वरित गति निष्पादन हेतु दिशा निर्देश दिया गया ।
भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु दिशा निर्देश।
लूट पंजी , दागी पंजी, गुंडा पंजी, डकैती पंजी आदि को डीसीबी शाखा से मिलान करने हेतु दिशा निर्देश।