Breaking News

मतगणना केंद्र की सभी तैयारी पूर्ण।

#MNN24X7 दरभंगा 12 नवम्बर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी द्वारा आज कृषि उत्पाद केंद्र बाजार समिति,शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया।

निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतगणना की तिथि 14 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है। मतगणना के दिन विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।

मतगणना केंद्र पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहाँ से हर एक गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है।

पूरे मतगणना परिसर को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित किया गया है ताकि पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान उप निदेशक जन सम्पर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना दिवस पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें एवं किसी प्रकार की लापरवाही कार्रवाई की जाएगी।