#MNN24X7 दरभंगा, 20 मार्च, आज प्रेस क्लब दरभंगा में सत्येंद्र प्रसाद,उपनिदेशक जनसंपर्क एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से एलपीजी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता किए।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा आज 20 मार्च को 12,765 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 15,849 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं।
दरभंगा जिला में 21 मार्च 2026 को 16,701 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 32,550 गैस सिलेंडर 21 मार्च को वितरण होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ की गई है । इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक जारी है।
उपनिदेशक जनसंपर्क ने स्पष्ट कहा कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है।
उपनिदेशक जनसंपर्क ने बताया कि जिलाप्रशासन उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है। जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है की घबराहट में या पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग न करें ।
जिलाधिकारी दरभंगा का निर्देश आलोक में लगातार होटलै में कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छाप हमारी की जा रही है।।
यदि किसी उपभोक्ता को गैस के संबंध में शिकवा शिकायत दर्ज करना है तो 06272- 245055 पर कर सकते हैं। अभी तक 385 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई है जिसको सम्यक जांच करते हुए समाधान किया गया है।
जिलाधिकारी दरभंगा ने सभी गैस एजेंसियों को शख्त निर्देश दिया गया है कि अपने भंडारण में एलपीजी गैस के सिलेंडर की संख्या को ,पारदर्शी ढंग सूचना पट पर प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दे।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रखंड पनण पदाधिकारी द्वारा विभिन्न जगह पर छापेमारी की जा रही है।
आमजनों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और किसी भी प्रकार की गलत सूचना से बचें।
इस अवसर पर जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधि उपस्थित है।
