#MNN24X7 दरभंगा जिला विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल द्वारा आयोजित भारतीय नववर्ष के शुभ अवसर पर रामधुन के साथ भव्य शोभायात्रा में विश्व हिन्दू परिषद के उत्तर बिहार के प्रचार प्रसार प्रमुख अभिषेक रंजन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नव प्रभात, नव उमंग, नव आशा, नव ऊर्जा!
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यह पावन दिवस भारतीय संस्कृति में नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सृष्टि रचना, प्रभु राम के राज्याभिषेक और विक्रम संवत के शुभारंभ का प्रतीक है।मौके पर बजरंगदल के विभाग सह संयोजक अविनाश सिंह, विभाग दुर्गावाहिनी संयोजिका श्वेता मिश्रा, जिला संयोजिका अलका कुमारी, मातृ शक्ति जिला संयोजिका वीणा देवी ,दुर्गा वाहिनी पल्लवी सिंह ,जिला गौ रक्षा प्रमुख विजय सहनी,जिला कोषाध्यक्ष राकेश सिंह,संपर्क प्रमुख जितेन्द्र श्रीवास्तव,धर्मवीर, सोनू सेन,राकेश झा, मनीष खट्टिक,श्रवण महतो,रणधीर पासवान,कैलाश महतो,सुनील सिंह,मोहन महासेठ,मनोज झा,संतोष जी,राहुल झा,ललित यादव,शिलानाथ प्रसाद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता ,भारत माता के झाँकी के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।