नव नियुक्त मंत्रियों के दरभंगा पहुंचने पर किया अभिनंदन

#MNN@24X7 जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 74वें जन्मदिवस पर जदयू के वरिष्ठ नेता सह बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अपने बौद्धिक और राजनीतिक कौशल से बिहार को राजद के जंगल राज से मुक्त कराकर समाजिक न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास प्रति प्रतिबद्ध नीतीश कुमार सर्वाधिक जनप्रिय नेता हैं। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को भी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उधर, नीतीश कुमार मंत्रीमंडल में पहली और दूसरी बार शामिल होने वाले क्रमशः दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी एवं जाले विधायक जीवेश कुमार मिश्र के शनिवार को दरभंगा आने पर उन्होंने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मिथिला के नव नियुक्त दोनों मंत्रियों को शुभकामनायें देते हुए उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इनके नेतृत्व में मिथिला क्षेत्र का स्वर्णिम भविष्य साकार होगा और विकास की नई राहें खुलेंगी। उन्होंने दोनों नव नियुक्त मंत्रियों को मिली जवाबदेही की उद्देश्यपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।