Breaking News

दरभंगा आना सौभाग्य का विषय।
चुनाव जीतने के लिए संगठन की मजबूती पर जोर।
निचले स्तर के कार्यकर्ता पर ध्यान रखना।
गलती करना प्रकृति है,गलती मानना संस्कृति है, और गलती सुधारना प्रगति है।
बिहार में भ्रष्टाचार की शुरुआत चुनाव से होता है।
– प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती

#MNN@24X7 दरभंगा बेला मोड़ स्थित दरभंगा जिला कार्यालय में जन सुराज पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का आगमन हुआ। जन सुराज के संस्थापक सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत शोभन चौक पर करते हुए नगर भ्रमण कराया। इस दौरान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में स्थित प्राचीन काली मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पूजन एवं दर्शन भी किया।

इससे पूर्व मनोज भारती ने एकमी घाट चौक पर खुला संवाद करते हुए समस्त प्रदेश वासियों से अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा पर वोट करने की अपील की। तत्पश्चात जिला कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ता संवाद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ की गई। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती कार्यकर्ता संवाद की शुरुआत संगठनात्मक चर्चा के साथ की। उन्होंने कहा चुनाव जीतने के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक है, और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को जोड़कर बिहार में बदलाव की इस पहल को सार्थक किया जा सकता है। बिहार में भ्रष्टाचार की शुरुआत चुनाव से होता है । यहां चुनाव आने से पहले दूसरे दल के लोग करोड़ों रुपए खर्च कर मत को प्राप्त करते हैं । जब चुनाव जीत जाते हैं , तो खर्च किए गए पैसों को इकट्ठा कर, आने वाले अगले चुनाव के लिए पैसे इकट्ठा करने में लग जाते हैं । जिस कारण स्थानीय पदाधिकारियों को टारगेट दिया जाता है, और पदाधिकारी भ्रष्टाचार का सहारा लेने में लग जाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिलटू साहनी तथा मंच संचालन जिला सचिव प्रतिभा देवी ने किया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी, राज्य कार्यवाहक समिति के सदस्य सोहेब अहमद खां, केदार साहू , सुरेन्द्र प्रसाद यादव , इफ्तेखार अहमद खां , श्याम नंदन यादव , आमना सफी, सुरेश प्रसाद सिंह, जिला महासचिव सुशील मिश्रा, जिला महिला अध्यक्ष आरती देवी, उपाध्यक्ष मनोज झा , राजीव मणि , भोला साहु , धीरेन्द्र सिंह, भारतीय सेना से सेवानिवृत सूबेदार आशिक रज़ा, केवटी प्रखंड अध्यक्ष शोएब अहमद , संयोजक धीरेन्द्र पासवान , मनिगाछी प्रखंड अध्यक्ष मदनी वदूद समेत जिला एवं प्रखंड के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।