#MNN@24X7 दरभंगा जिला के नेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं तीन खोखा के साथ किया गया गिरफ्तार।

दरभंगा जिला के बेनीपुर अनुमंडल के नेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक-26.02.2025 को समय करीब 20:20 बजे नेहरा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि नारायणपुर – बढ़ई टोल के बीच एक दुर्घटना की घटना हुई है। जिसमें एक व्यक्ति सडक पर गिरा है, उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष नेहरा घटनास्थल पर करीब 20:30 बजे पहुंचे तो पता चला कि जख्मी व्यक्ति के परिजनों द्वारा उनको इलाज हेतु ले जाया गया है। उक्त घटना के आलोक में थानाध्यक्ष नेहरा द्वारा जांच करने पर पता चला कि दिनांक 26.02.2025 को संध्या में समय करीब- 06:00 बजे ग्राम नैनाघाट निवासी संजय कुमार यादव, पे० भाग्यनारायण यादव जो नारायणपुर से लौटकर अपने घर नैनाघाट जा रहे थे रास्ते में कायस्थ कबई से बढ़ई टोल जाने वाले रास्ते में सुनसान जगह पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोली मारकर इनकी हत्या कर दिया गई। इस संबंध में नेहरा थाना कांड संख्या-24/25, दिनांक-27.02.2025. धारा-103(1)/61(2) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।
तकनिकी एवं मानवीय अनुसंधान क्रम में कांड का सकल उद्भेदन करते हुए कांड में प्रयुक्त बाईक एवं घटनास्थल से दो खोखा, अभियुक्त का पैंट एवं टी-शर्ट आदि की बरामदगी हुई। घटना में संलिप्त अपराधी गौतम यादव, पे० संजय यादव, 02. विद्यानंद कुमार यादव, पे० रामवतार यादव, 03. गोविन्द कुमार यादव, पे० संजय यादव, सभी सा० नैनाघाट, थाना-भालपट्टी, जिला- दरभंगा की गिरफ्‌तारी की गई है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की भी पहचान कर ली गयी है। जिनकी गिरफ्‌तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

* गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-
01. गौतम यादव, पे० संजय यादव
02. विद्यानंद कुमार यादव, पे० रामवतार यादव
03. गोविन्द कुमार यादव, पे० संजय यादव, सभी सा० नैनाघाट , थाना-भालप‌ट्टी, जिला – दरभंगा।

* बरामदगी –
01. घटना में प्रयुक्त बाईक
02. घटनास्थल से दो खोखा
03. मृतक से शरीर से बुलेट
04. अभियुक्त का पैट एवं टी-शर्ट
05. अन्य संदिग्ध सामान

* छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:-
01. अनु०पु०पदा० बेनीपुर श्री आशुतोष कुमार
02. पुलिस निरीक्षण बहेड़ा अंचल, विजय कुमार यादव
03. थानाध्यक्ष नेहरा पु०अ०नि० राजकिशोर राय
04. पु०अ०नि० निलेश कुमार नेहरा थाना
05. जिला तकनिकी इकाई दरभंगा
06. नेहरा थाना में प्रतिनियुक्त सशस्त्र बल।