#MNN24X7 दरभंगा, 14 मार्च, प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा द्वारा बताया गया कि 18 मार्च 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा के परिसर में पूर्वाह्न 10:00 बजे से मेगा कैम्पस प्लेसमेंट किया जाना है।

उन्होंने कहा कि गौतम सौरव कंपनी द्वारा 100 पद पर योग्यताः आईटीआई (सरकारी/निजी), आयुः 18-30 वर्ष, वेतनः ₹19,785/माह दिया जाएगा।

साथ ही Tata Electronics (कर्नाटक): 500 पद (केवल महिला), योग्यता: 10वीं-स्नातक, वेतन: ₹13,285 + ₹1,000 बोनस (मुफ्त आवास एवं भोजन) दिया जाएगा।

Dixon Technologies (नोएडा): 500 पद, योग्यताः 10वीं-स्रातक, वेतनः ₹12,785 (भोजन सुविधा)।

बंसल स्टील एंड पावर (चेन्नई): 400 पद, योग्यताः आईटीआई, वेतनः ₹16,500।

VA वीए टेक वाबैग लिमिटेड (चेन्नई): 150 पद, योग्यता: आईटीआई/डिप्लोमा/बी.टेक, वेतन: ₹9,000 -13,000 (आवास एवं वाई-फाई)।

इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए राजकीय आईटीआई दरभंगा के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।