Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा, 19 मार्च, जिला आयुष समिति दरभंगा द्वारा डॉ.नागेंद्र झा महाविद्यालय बाघात मनीगाछी में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष ग्राम कार्यक्रम आयोजित।

आज शिविर जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.हरेंद्र कुमार लाल दास, स्थानीय पंचायत के मुखिया श्री शिव प्रसाद पासवान, सरपंच सीताराम राम, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री गौरी शंकर झा,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व ओएस उमेश चंद्र झा,पंचायत समिति प्रतिनिधि श्री जागेश्वर शाह ,सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा एवं आयुष चिकित्सा दल के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से महात्मा हैनिमैन एवं भगवान धन्वंतरि की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किये।

कार्यक्रम में राज्य आयुष समिति पटना के दिशा निर्देश पर स्थानीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं जिला आयुष समिति दरभंगा के सभी आयुष चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी ओपीडी शिविरों में विभिन्न प्रकार के रोग जांच कर आयुष औषधीय का नि:शुल्क वितरण किया गया।

सभी पद्धतियों में 700 से अधिक रोगियों को आयुष औषधि उपलब्ध कराते हुए हजारों स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, श्रमिक, किसानों, स्कूल के छात्र-छात्राओं को आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरुक करते हुए योग प्रशिक्षण, पोषण आहार प्रशिक्षण, आयुष चिकित्सा प्रदर्शनी, बनोषधिपौधों के वितरण, किचन गार्डन हेतु बीजों एवं मौसमी साग सब्जियों के पौधों के वितरण करते हुए महाविद्यालय परिसर में हर्बल गार्डनिंग के लिए पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नोडल पदाधिकारी डॉ.रमेश पासवान जी के स्वागत गीत एवं स्वागत भाषण से हुआ।

कार्यक्रम में रंगोली,चित्रकला,क्विज आदि में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र,पुरस्कार एवं शिविर में विशेष योगदान देने वाले आयुष चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

डॉ.डी के निराला, पवन कुमार झा, डॉ गिरजा शंकर झा, डॉ रेहान,डॉ प्रदीप पासवान, डॉ.राहुल रंजन,डॉ.रणधीर कुमार ईश्वर, डॉ बसंत कुमार, डॉ भूपेंद्र प्रसाद यादव, डॉ डॉली कुमारी ,डॉ समा परवीन, डॉ रागिनी कुमारी, डॉ पल्लवी राज, डॉ नकीबुल, डॉ रहमान अली, कार्यालय कर्मी मिहिर कुमार झा, रघुवीर चौधरी ,योग प्रशिक्षक डॉ कुमारी मालविका आदि आयुष चिकित्सकों ने आयुष ग्राम के शिविर सफलता में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं आभार देते हुए सम्मानित किया गया।

सैकड़ों महिलाओं, किसानों को इस अवसर पर औषधीय पौधा एवं विभिन्न साग, सब्जियां, मौसमी फल के बीज एवं अंकुरित पौधे के विचरे भी उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम से सभी ग्रामीण एवं लाभार्थीगण संतुष्ट नजर आए और इस तरह के आयोजन आयुष मंत्रालय भारत सरकार को बार-बार किए जाने के लिए अनुरोध किया।

कार्यक्रम के संचालन में डॉ.उमेश कुमार उषाकर मिथिला प्राकृतिक चिकित्सा योग शोध संस्थान के सदस्यों का भी योगदान प्रशंसनीय किया।

कार्यक्रम की व्यापक सफलता के लिए पिछले चार दिनों से ही निःशुल्क रोग निदान शिविर,तरह-तरह के जागरूकता नुक्कड़ नाटक एवं प्रचार प्रसार अभियान जारी रहा।

स्थानीय महाविद्यालय एवं पंचायत प्रशासन के लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

नोडल प्राधिकारी डॉ रमेश पासवान एवं जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार लाल दास जी के प्रयासों से, मार्गदर्शन से स्थानीय जन इस तरह के विशाल आयोजन के लिए आभार जताया।

स्थानीय स्तर पर उमाकांत ठाकुर, शत्रुघन पंडित, मोहम्मद जियाउल, अमर राम आदि लोगों ने भी योगदान दिया।

कार्यक्रम में समाजसेवी संगठन सीता मुरली नव सृष्टि फाउंडेशन द्वारा डेंगू ,कालाजार, मलेरिया आदि रोकथाम के लिए कीटनाशक औषधीयों के नि:शुल्क छिड़काव हेतु आयुष ग्राम में सूचना एवं जानकारी प्रदर्शनी लगाई गई।

शिविर की सफलता में आंगनवाड़ी, आशा,जीविका, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं सभी लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।