Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा, 16 फरवरी, आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ग्राम रूपनगर स्थित भगवती स्थान परिसर में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता धीरज झा ने की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों व स्थानीय सदस्यों ने सामाजिक, शैक्षणिक एवं कानूनी विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एससी/एसटी एक्ट और यूजीसी के नियमों को लेकर आपत्तियां दर्ज कीं। वक्ताओं का कहना था कि इन प्रावधानों के कारण समाज में असंतुलन और विभाजन की स्थिति बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि योग्यता आधारित व्यवस्था प्रभावित हो रही है और जातिवाद को बढ़ावा मिल रहा है। वक्ताओं ने सरकार से नीतियों की समीक्षा कर समाज में समरसता बनाए रखने की मांग की।

बैठक में सामाजिक रूप से संगठित होने, जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा युवाओं को एकजुट करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के बीच संवाद और समझ बढ़ाना समय की जरूरत है, ताकि आपसी सद्भाव बना रहे।

इसके अलावा हरीनगर में हुई कथित एकतरफा कार्रवाई की निंदा की गई तथा 30 जनवरी को हुई मारपीट की घटना के दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई। वक्ताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

बैठक को प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी, बलराम कुंवर, रामकुमार मिश्र, बीरेंद्र चौधरी, शंकर झा, अरुण कुमार झा, हेमकांत मिश्र, सोहन चौधरी, अशोक झा, दीपक ठाकुर, मनोज झा, रामपुनित मिश्र, राजाराम मिश्र, विकास झा, पवन ठाकुर, टुनटुन चौधरी, बिनोद झा, राजू झा, ताराकांत झा, देवकांत झा, चंदन झा, शशिकांत झा सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।

बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।