बिहार पुलिस सप्ताह – 2025 के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा छात्र- छात्राओं को दिया गया प्रशस्ति पत्र।
#MNN@24X7 दरभंगा दिनांक:- 22.02.2025 से 27.02.2025 तक निर्धारित बिहार_पुलिस_सप्ताह के अवसर पर दिनांक:- 27.02.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, के कार्यालय कक्ष में महिला सशक्तिकरण को लेकर निबंध, पेंटिंग एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा निम्न छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
निबंध लेखन प्रतियिगिता ( विषय:- महिला एवं बाल सशक्तिकरण) में प्रथम स्थान मुर्सत प्रवीण , द्वितीय स्थान स्नेहा कुमारी एवं तृतीय स्थान हर्ष कुमार सिंह आदर्श मध्य विद्यालय को दिया गया | वाद-विवाद प्रतियोगिता( विषय:- महिला एवं बाल सशक्तिकरण) में प्रथम स्थान मुर्सत प्रवीण , द्वितीय स्थान अलीशा प्रवीण एवं तृतीय स्थान प्रियंका सिंह आदर्श मध्य विद्यालय को दिया गया|
पेंटिंग प्रतियिगिता( विषय:- महिला एवं बाल सशक्तिकरण) में प्रथम स्थान श्रवण कुमार CM college darbhanga , द्वितीय स्थान छोटू पासवान M.L Academy एवं तृतीय स्थान अनुप्रिया M.R.M girls high school को दिया गया|
पुनः पेंटिंग प्रतियिगिता ( विषय:- महिला एवं बाल सशक्तिकरण) में प्रथम स्थान नव्या कुमारी Benta balak school , द्वितीय स्थान नंदनी कुमारी Benta balak school एवं तृतीय स्थान यश राज N.V English academy को दिया गया
जिसके क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा/पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय/पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित/परी० पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।