Breaking News

MNN24X7 दरभंगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को संस्कृत विश्वविद्यालय में योगाभ्यास सह संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। दरबार हॉल में प्रातः 7:00 बजे से 08:00 बजे तक योगाभ्यास होगा। इसके बाद 9.00 बजे तक संगोष्ठी चलेगी। इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यालय में अभी से कौतुहल है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकान्त ने बताया कि कुलपति प्रो0 लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे। कुलसचिव प्रो0 ब्रजेशपति त्रिपाठी, योग प्रशिक्षक शशि भूषण गुप्ता एवं शशि रंजन कुमार की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

डॉ० यदुवीर स्वरुप शास्त्री के संचालन में होने वाले इस कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन प्रो0 दिलीप कुमार झा करेंगे। स्वागत भाषण डॉ नवीन कुमार झा देंगे जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस समन्वयक डॉ सुधीर कुमार झा प्रस्तुत करेंगे