#MNN24X7 दरभंगा, हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर दरभंगा में भव्य बाइक शोभायात्रा निकालने को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला दरभंगा की ओर से रविवार को एक आमसभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या-34) राम मनोहर प्रसाद ने की, जबकि बैठक का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के अवसर पर 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार को सुबह 8 बजे दरभंगा के कामेश्वर नगर स्थित मनोकामना मंदिर परिसर से भव्य एवं दिव्य बाइक शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल दरभंगा नगर एवं समस्त सनातन हिंदू समाज के सहयोग से आयोजित होगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं। आयोजन के प्रमुख शंकर कुमार और अविनाश मेहता को बनाया गया है, जबकि संयोजक की जिम्मेदारी शेखर साहनी को सौंपी गई है। वहीं संरक्षक के रूप में राम मनोहर प्रसाद एवं संगीता शाह को मनोनीत किया गया है। आयोजन समिति में मुकेश कुमार शाह, सुभाष यादव, विनय गोस्वामी, विनीत वर्मा, राणा प्रसाद, पंकज बारी, सुमित गुप्ता और सुमित कुमार राय को शामिल किया गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में आदित्य राज, रवि गुप्ता, कार्तिकेय कुमार और राहुल कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने सभी रामभक्तों एवं सनातन समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 19 मार्च को सुबह 8 बजे अपने-अपने घरों से बाइक या अन्य वाहनों पर भगवा ध्वज लगाकर शोभायात्रा में शामिल हों और हिंदू नव वर्ष के पर्व को उत्साह व उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाने और एक-दूसरे को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देने का भी आह्वान किया।

बैठक में अंशु कुमार, रवि गुप्ता, कार्तिकेय कुमार, पप्पू सोनी, संतोष भगत, विकास सोनी, विक्रम सोनी, दिलीप कुमार, सुमित गुप्ता, सुमित कुमार राय, प्रेम शर्मा, अंकित कुमार और विशाल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।