भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया आंदोलनात्मक निर्णय।

9 फरवरी को किसानों द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर होगा धरना- प्रदर्शन।

#MNN24X7 ताजपुर/समस्तीपुर, 7 फरवरी, मजदूर विरोधी 4 श्रमकोड, मनरेगा में किया गया बदलाव, बिजली एवं बीज विधेयक 2025 वापस लेने आदि मांगों को लेकर 12 फरवरी को संयुक्त श्रम, किसान एवं मजदूर संगठनों के देशव्यापी आम हड़ताल पर ताजपुर में सड़क पर उतर कर करेंगे प्रदर्शन। 8 फरवरी को ताजपुर के जनता मैदान में भाकपा, माकपा, भाकपा माले एवं एसयूसीआई से जुड़े श्रम, मजदूर एवं किसान संगठनों की संयुक्त बैठक होगी। 9 फरवरी को अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वर्ष 2025 का बकाया लेवी वसूली, लोकयुक्त एवं पार्टी सदस्यता के काम में तेजी लाने एवं फरवरी के अंत में भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन करने समेत अन्य निर्णय शनिवार को बाजार क्षेत्र के फलमंडी में आहूत प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। बतौर पर्यवेक्षक भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार बैठक में उपस्थित थे। आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० एजाज , संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मनोज कुमार सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, मो० क्यूम, मुंशीलाल राय आदि ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले केंद्र एवं राज्य स्तरीय किसान, मजदूर, छात्र, युवा महिला हितैषी मूद्दों पर संघर्ष चलाने के साथ ताजपुर के विकास, विस्तार, खुशहाली, मानवाधिकार की रक्षा, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष चलाने को संकल्पित है। भाकपा माले आंदोलन की पार्टी है। आंदोलन के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाती रही है। उन्होंने ताजपुर में छात्र- युवा- महिला संगठन को मजबूत कर शिक्षा-रोजगार- चिकित्सा के लिए संघर्ष तेज करने की घोषणा की।