#MNN@24X7 मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के दीनदयाल प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभा को लेकर लोगों में उत्साह था।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी में भितरघात करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी।

किसी का नाम लिए बिना कहा कि हमलोगों के उम्मीदवार के साथ कोई बाएं-दाएं गड़बड़ी कर रहा है। चुनाव के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे। इधर-उधर नहीं करना है। वे मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार यादव के समर्थन में वोट मांगे।

नीतीश ने आगे कहा कि हमसे पहले 15 साल जिनको मौका मिला, उन्होंने सात साल खुद और सात साल पत्नी को सीएम बना दिया। पांचवीं कक्षा बाद लड़कियां पढ़ नहीं पाती थीं। हमलोगों ने पढ़ाई की व्यवस्था की। साइकिल योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि जब वे लोग थे, तब हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता रहता था। जब हम आए तब झगड़ा बंद कराया। मुस्लिम हित में किए गए कार्यों को गिनाया।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में पति पत्नी की सरकार में नौ बच्चे पैदा लिए। वे लोग तब से बिहार की जनता के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए काम कर रहे हैं। 2005 के पहले बिहार में अराजकता का माहौल था। नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों के यहां और भाजपा में परिवारवाद नहीं है। हमारे लिए पूरा बिहार परिवार है। बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए वे प्रयासरत हैं। 2005 के पहले बिहार में अराजकता का माहौल था। शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। रंगदारी, लूट, हत्या एवं भ्रष्टाचार का बोलबाला था।

नीतीश ने कहा कि शाम होते ही लोग डर से घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने बिहार से जंगलराज को खत्म किया। सीएम ने कहा कि लड़कियों के शिक्षित होने से प्रजनन दर में कमी आई। अंत में दोहराते हुए फिर नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाने की बात कही। वही चुनावी सभा की अध्यक्षता प्रमोद गुप्ता, एवं मंच संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया।

मौके पर जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव व माननीय सांसद राज्यसभा संजय कुमार झा, हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर, माननीय पूर्व पार्षद विनोद सिंह, जनता दल के मधुबनी जिला अध्यक्ष पुणे भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मधुबनी भोगेंद्र ठाकुर, प्रदेश सचिव जनता दल संजीव कुमार झा मुन्ना, जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी देवेंद्र यादव, नेता राष्ट्रीय लोक मोर्चा संतोष कुशवाहा, विकास शर्मा, जंग बहादुर यादव, गौरी शंकर महतो, अजय भगत, योगेंद्र नाथ झा, अनिल भारती, संजय सिंह, हरि मोदी, रामबाबू यादव, प्लटन कुमार झा, बंटी सिंह, राम कृपाल महतो, दिलिप यादव, भोगेंद्र ठाकुर, विजय मार्शल, सीमा यादव, विक्रम शीला, सरिता देवी, युगल किशोर यादव, रणवीर सिंह, आदि मौजूद थे।