#MNN@24X7 पूसा/समस्तीपुर 8 मार्च, आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता गोप-गुट के बैनर तले प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आशा कार्यकर्ता ने मार्च निकालकर स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष बजट प्रतियों जलाया गया। तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया अध्यक्षता आशा संघ के प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिंहा व संचालन सचिव उषा कुमारी ने किया।
आशा कार्यकर्ता संघ के प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिंहा ने कहा कि आज महिलाओं पे अत्याचार हो रहा है सरकार उनकी सुरक्षा की बात करती है सरकार ओर उन्ही के लोग बलात्कार करने वाले आरोपी को संरक्षण देते है जेल से छुड़वाते है, आगे उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार में लंबे संघर्ष के बाद तात्कालिक स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता का मानदेय ₹2500 किया गया था लेकिन अभी जदयू भाजपा सरकार में बजट मे आशा कार्यकर्ता के साथ हुए समझौता को लागू नहीं किया गया जो की आशा कार्यकर्ता के साथ छलावा है। इसे अभिलंब लागू किया जाए।
सभा में संबोधित स्क्रीम वर्कर्स के जिला प्रभारी महेश कुमार ने कहा कि समाज में आशा कार्यकर्ता का अहम योगदान है, जो कि कोरोना काल में देखा गया। आशा की जायज मांग है और उनकी मांगों को लेकर भाकपा माले के विधायक व विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने सदन में मुद्दा उठा रहे हैं और ज्ञापन सौंप कर मुख्यमंत्री से मांग किया कि अभिलंब आशा कार्यकर्ता कि मांग को पूरा किया जाए। नहीं तो आने वाले विधानसभा चुनाव में आशा कार्यकर्ता भाजपा जदयू सरकार को गड्डी से उखाड़ फेकेंगे। मार्च में शामिल अनिता कुमारी, माजदा खातुन, रजनी कुमारी, शिव कुमारी, गुड्डी कुमारी, सुनीता कुमारी, पूनम कुमारी, ललिता देवी, प्रमिला कुमारी, राजकुमारी, रश्मि कुमारी, संगीता कुमारी, फूल कुमारी, सुमित्रा कुमारी, रीना देवी, गीत देवी, सुनीता कुमारी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।